Happy Brother’s Day 2023: आज मनाया जा रहा हैं ब्रदर्स डे, प्यार भरे मैसेज भेजकर भाई को करें विश

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 486 शब्द|📅 24 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Happy Brother’s Day 2023: आज यानी 24 मई को नेशनल ब्रदर्स डे (Brother’s Day 2023) है। वैसे तो भाई के प्रति प्रेम जाहिर करने का कोई दिन नहीं, फिर भी यह दिन भाई के लिए समर्पित है। हर साल 24 मई को इसे मनाया जाता है। भाई के प्रति प्रेम को समर्पित यह दिन काफी खास है। दुनिया में भाई का रिश्ता काफी खास माना गया है। भाई आपका सबसे अच्छा दोस्त होता है।

ये भी पढ़ें: देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री, इस CM के पास है अकूत संपत्ति

ऑस्ट्रेलिया, रूस, भारत जैसे एशियाई देश और फ्रांस और जर्मनी जैसे यूरोपीय देश सभी 24 मई को ब्रदर्स डे (Brother’s Day Date) मनाते हैं। इस खास दिन पर आप भी अपने भाई को बधाई दे सकते हैं और अपनी भावनाएं जाहिर कर सकते हैं। ब्रदर्स डे कोट्स, मैसेज, शायरी से आप भी अपने भाई को दें शुभकामनाएं और बधाई। इस दिन लोग अपने छोटे बड़े भाइयों को बधाई देते हैं।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

वहीं भाई छोटा हो या बड़ा वह हमेशा अपनी बहन को लेकर प्रोटेक्टिव रहता है। भाई के साथ इस गहरे रिश्ता और इसी लगाव को भारत में हिंदू परंपरा के मुताबिक रक्षाबंधन और भाई दूज के मौके पर सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन भाई के साथ ये अटूट रिश्ता केवल भारत में ही नहीं दुनियाभर में भी उतना ही शक्तिशाली होता है। इस कारण हर साल दुनियाभर में लोग धूमधाम से ब्रदर्स डे सेलिब्रेट करते हैं। 24 मई को ब्रदर्स डे मनाया जा रहा है।

ऐसे दे भाई को बधाई:-

माना तुमसे लड़ती हूं, झगड़ती हूं मैं
पर हक से तुमसे सब कह सकती हूं मैं
भाई का प्यार दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता है
तुम्हारे होने से दुनिया की सबसे लकी बहन हूं मैं।

राम को मिले थे लक्ष्मण
बलराम को मिले थे कन्हाई
ऐसे ही इस जन्म में मुझको
मिला है मेरा प्यारा भाई।

Happy Brother's Day 2023: आज मनाया जा रहा हैं ब्रदर्स डे, प्यार भरे मैसेज भेजकर भाई को करें विश

बहुत शानदार ये रिश्ता अपना है
जिन पर बस खुशियों का पहरा है
ना बुरी नजर लगे इस रिश्ते को
प्यारा भाई यह मेरा है।

जिसके सर पर भाई का हाथ होता हैं
हर परेशानी में उसके साथ होता हैं
लड़ना झगड़ना फिर प्यार से मनाना
तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता हैं।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *