Punjab News: डॉ. बलबीर सिंह ने नशा पीडि़तों के लिए किया बड़ा ऐलान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 483 शब्द|📅 24 May 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बुधवार को शहीद करतार सिंह सराभा की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुरूप राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए पंजाब को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। लुधियाना में शहीद करतार सिंह सराभा को उनके पैतृक गाँव सराभा में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘यह शहीद करतार सिंह सराभा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी यदि हम राज्य से नशों को जड़ से खत्म कर सकें।’’

ये भी पढ़ें: देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री, इस CM के पास है अकूत संपत्ति

बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पहले ही इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए बहादुरी से लडऩे वाले हमारे पूर्वजों के सपनों को साकार करने में नशाखोरी एक गंभीर बाधा है। उन्होंने कहा कि समय आ गया है जब नशों के खि़लाफ़ जंग को एक जन आंदोलन में तबदील किया जाए ताकि पंजाब को नशों से मुक्त किया जा सके।

Punjab News: डॉ. बलबीर सिंह ने नशा पीडि़तों के लिए किया बड़ा ऐलान

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पूरे राज्य में ‘परिवर्तन केंद्र’ खोलेगी, जहाँ नशा पीडि़तों का इलाज, सलाह-परामर्श एवं पुनर्वास किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम नशा पीडि़तों को विभिन्न व्यवसायों के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।’’ इसके अलावा, सेहत कमेटियों का गठन किया जाएगा, जिन्हें अपने क्षेत्रों में नशीली दवाओं के खतरे पर नजऱ रखने का काम सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि शहीद करतार सिंह सराभा देश के सबसे कम उम्र के शहीद थे, जिन्होंने 19 वर्ष की आयु में शहादत प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शहीद करतार सिंह सराभा का बलिदान हमेशा युवाओं को राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करने के लिए एक प्रकाश स्तंभ के रूप में कार्य करेगा।

उन्होंने यह भी याद किया कि हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने आने वाली पीढिय़ों की बेहतरी और देश एवं राज्य की समग्र प्रगति सुनिश्चित करने के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए कड़े प्रयास करने चाहिएँ।’’ उन्होंने स्थानीय लोगों की सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन भी दिया।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *