Punjab News: मछली पालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 11 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 375 शब्द|📅 24 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मछली पालन, पशु पालन एवं डेयरी विकास मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज 11 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे। पंजाब भवन में संक्षिप्त समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के नौजवानों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वह अपनी रोज़ी-रोटी कमाने के योग्य बन सकें।

ये भी पढ़ें: देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री, इस CM के पास है अकूत संपत्ति

मछली पालन मंत्री ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में 3,000 क्लर्कों की भर्ती प्रक्रिया मुकम्मल की गई है, जिसमें से 11 क्लर्कों को मछली पालन विभाग में तैनात किया गया है।

Punjab News: मछली पालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 11 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र

उन्होंने कहा कि मान सरकार ने अपने पहले वर्ष के दौरान अब तक 29,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दी हैं और पंजाब सरकार भविष्य में नौजवानों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिए प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

विभाग के प्रमुख सचिव विकास प्रताप ने नए भर्ती हुए क्लर्कों को बधाई दी और कहा कि वह विभाग में तन-मन से काम करें। इस अवसर पर डायरैक्टर मछली पालन जसवीर सिंह, डायरेक्टर पशु पालन डॉ. राम पाल मित्तल, डायरेक्टर डेयरी कुलदीप सिंह, सहायक डायरेक्टर मछली पालन सतिन्दर कौर, संयुक्त डायरेक्टर डा. रणबीर शर्मा, योजना अधिकारी दीपक और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *