Gangster Lawrence Bishnoi: गैंगवार का खतरा! गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को देर रात इस जेल में किया गया शिफ्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Gangster Lawrence Bishnoi
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 25 May 2023

डेली संवाद, पंजाब। Gangster Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लॉरेंस बिश्नोई को तड़के करीब ढाई बजे दिल्ली की मंडोली जेल लाया गया है। यहां हम आपको बता दे कि इससे पहले वह गुजरात की साबरमती जेल में कैद था। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से उन्हें दिल्ली लाया गया था।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले दिनों जेल में गैंगस्टर टिल्लू के मारे जाने के बाद गैंग के खतरे को देखते हुए लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली की सबसे सुरक्षित मंडोली जेल लाया गया है। आपको बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है। पंजाब पुलिस उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिमांड पर लेकर आई थी।

ये भी पढ़ें: देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री, इस CM के पास है अकूत संपत्ति

उसके बाद कुछ महीनों तक उससे पूछताछ की और फिर बाद में उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया गया, जहां से उसे पिछले दिनों गुजरात पुलिस ले गई थी। यहां साबरमती जेल में रखा गया था। लेकिन अब खबर मिल रही है कि देर रात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली की मंडोली हाईल मेइन शिफ्ट कर दिया गया है।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *