Jalandhar Municipal Corporation Election: जालंधर में वार्डबंदी फाइनल, 85 वार्डों पर होंगे चुनाव, कैंट में 4, सैंट्रल में 1 वार्ड बढ़ा, पढ़ें कब होंगे निगम चुनाव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 390 शब्द|📅 25 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Municipal Corporation Election: जालंधर नगर निगम में अब 85 वार्ड हो गए हैं। डिमिलेटेशन बोर्ड की आज चंडीगढ़ में हुई बैठक में सदस्यों ने 80 वार्डों पर मंजूरी दे दी है। जालंधर कैंट हलके में 4 नए वार्ड बढ़ें हैं, जबकि जालंधर सैंट्रल हलके में 1 नया वार्ड जुड़ा है। कुल पांच वार्ड बढ़ने से अब जालंधर में 85 वार्ड हो गए हैं। दो या तीन दिनों में इसकी नोटिफिकेशन भी जारी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा बोली- ‘डायरैक्टर मेरा अंडरवियर देखना चाहता था’

डिलिमिटेशन बोर्ड की बैठक में आज आम आदमी पार्टी का कोई भी विधायक हाजिर नहीं था। जबकि कांग्रेस के विधायक परगट सिंह और बावा हैनरी ने मीटिंग में हिस्सा लिया। आम आदमी पार्टी की तरफ से नेता मंगल सिंह मीटिंग में जरूर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बोर्ड की बैठक में 85 वार्डों में चुनाव करवाने का फैसला हुआ है।

डिलिमिटेशन बोर्ड की बैठक में भले ही आप के विधायक रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल ने आज शिरकत नहीं की, लेकिन इन दोनों विधायकों द्वारा बनाई गई वार्डबंदी ही फाइनल हुई है। इस मीटिंग से पहले विधायक रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल ने अपने अनुसार वार्डबंदी करवाई थी, जो आज की बैठक में फाइनल हुई है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

चर्चा यह है कि वार्डबंदी फाइनल होने के बाद कई नेताओं के चेहरे पर मायूसी छा गई है। ये वे नेता हैं तो लोकसभा उप चुनाव से पहले कांग्रेस, भाजपा या अकाली दल छोड़ कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन किया था। इसमें कई मौजूदा पार्षद भी शामिल हैं। फिलहाल दो तीन दिनों में नोटिफिकेशन के बाद वार्डों की रिजर्वेशन भी फाइनल हो जाएगी।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *