Jalandhar News: नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा जालंधर (शहरी) कार्यकारिणी की बैठक हुई सफलतापूर्वक संपन्न

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 806 शब्द|📅 25 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी ज़िला जालंधर की कार्यकारिणी की बैठक ज़िला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में केएल सहगल मेमोरियल हाल में सम्पन्न हुई। इसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री व जोनल इंचार्ज जीवन गुप्ता, ज़िला प्रभारी पुष्पेंद्र सिंघल भी सम्मिलित हुए।

Jalandhar News: नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा जालंधर (शहरी) कार्यकारिणी की बैठक हुई सफलतापूर्वक संपन्न

जिला कोर कमेटी से ज़िला प्रधान सुशील शर्मा, जालंधर के पूर्व मेयर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, पूर्व संसदीय सचिव केडी भंडारी, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी व रमेश शर्मा भी पहुंचे।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

इस अवसर पर सुशील शर्मा ने प्रदेश महामंत्री और सभी पदाधिकारियों का इस बैठक में पहुँचने में स्वागत किया। मंच का संचालन ज़िला महामंत्री अशोक सरीन ने किया। इस अवसर पर ज़िला सचिव अजय चोपड़ा ने बैठक में पार्टी के दिवगंत लोगों की आत्मा की शांति के लिए शोक प्रस्ताव पढ़ा। इस अवसर प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश व जिला कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चो के अध्यक्ष, मंडलो के अध्यक्ष और महामंत्री भी उपस्थित हुए।

Jalandhar News: नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा जालंधर (शहरी) कार्यकारिणी की बैठक हुई सफलतापूर्वक संपन्न

इस मौके पर सुशील शर्मा ने कार्यकारिणी को आगे बढ़ाते हुए राज्य कार्यकारिणी में रखे गये विषयों के बारे में वृस्तित जानकारी दी। उन्होंने सभी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद मानव जीवन व सम्पूर्ण सृष्टि के एकमात्र सम्बन्ध के दर्शन की धारणा पर चलने की नसीहत दी। सुशील शर्मा ने लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत जालंधर लोकसभा के अंतर्गत आते सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने बूथ लगाए।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

सुशील शर्मा ने बताया कि भाजपा (शहरी) ने अपने चारों विधानसभा सीटों पर लोकसभा उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे कि कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत बड़ा है। सुशील शर्मा ने 30 मई से लेकर 30 जून तक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 9 साल बेमिसाल के तहत जो कार्यक्रम किए जाने हैं, उनका पूरा विवरण दिया।

  • उन्होंने बताया कि 26 से लेकर 28 मई तक सभी मंडलों में कार्यकरनी का आयोजन किया जाएगा।
  • 29 मई को सभी प्रदेश द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी जिसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।
  • 30,31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक लॉन्च रैली का आयोजन किया जाएगा।
  • 1 जून से लेकर 22 जून तक हर लोकसभा क्षेत्र में एक हजार विशेष परिवारों के साथ संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
  • प्रदेश के सभी व्यापारियों का सम्मेलन लोकसभा स्तर पर किया जाएगा।
  • 25 जून को सीनियर वर्करों के साथ भोजन और चर्चा का कार्यक्रम विधानसभा के अनुसार किया जाएगा।
  • केंद्र सरकार के लाभार्थियों का सम्मेलन हर विधानसभा के अनुसार होगा।
  • 21 जून को योग दिवस बूथ और शक्ति केंद्रों के स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
  • 23 जून को देश के 10 लाख बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
  • 10 जून से 20 जून तक सभी जिले अपने अपने संगठनात्मक रचना को मजबूत करेंगे।
  • 20 जून से लेकर 30 जून तक अपने-अपने क्षेत्रों में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं जन हितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए महा संपर्क अभियान चलाएंगे।
  • प्रदेश के सभी मोर्चों का सम्मेलन विधानसभा के अनुसार किया जाएगा।

इसके उपरांत जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया उन्होंने कहा कि आज 2014 से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार का आज पूरे विश्व में अपनी अमिट छाप कायम की है। पहले की सरकारों में हमें समस्या लेकर अमेरिका की तरफ देखना पड़ता था आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ देखता है। अशोक सरीन ने कहा कि पहले की सरकारों में हम दूसरे बड़े देशों पर निर्भर थे। आज विश्व भारत की ओर टकटकी लगाए बैठा है।

यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली के कारण ही संभव हो पाया है। भाजपा जिला जालंधर शहरी के प्रभारी ने आए हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो पिछले दिनों लोकसभा उपचुनाव हुए हैं। उसमें भाजपा जालंधर (शहरी) का प्रदर्शन बहुत ही उत्साहजनक रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बहुत ही उत्साहित करने वाला था।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *