Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान को मिली जेड प्लस सुरक्षा

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है की भगवंत मान (Bhagwant Mann) की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के सीएम मान को केंद्र सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा दी है। अब उन्हें सीआरपीएफ की टीम जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराएगी।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

ताजा खुफिया सूचनाओं के बाद केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को सीआरपीएफ की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मुहैया कराई है। यह सुरक्षा कवच पूरे भारत में उनके साथ रहेगा। यहां हम आपको बता दे कि उनके पास पहले से ही पंजाब पुलिस की सुरक्षा है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

सूत्रों के मुताबिक पंजाब में खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पर खतरा बढ़ गया है। इसके बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट दी है। इसके आधार पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

BJP के Pardeep Khullar का ऐलान, AAP नेता Kamaljeet Singh Bhatia को हराओ, 1 लाख पाओ | Daily Samvad





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *