Punjab News: परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर आँखें दान करने वाले पंजाब के पहले कैबिनेट मंत्री बने

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 399 शब्द|📅 25 May 2023

डेली संवाद चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर अपनी आँखें दान करने संबंधी प्रण लेने वाले पंजाब के पहले कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज रोटरी आई बैंक और कॉर्नियाँ ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी होशियारपुर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान आँखें दान करने सम्बन्धी अपना फॉर्म भरा।

Punjab News: परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर आँखें दान करने वाले पंजाब के पहले कैबिनेट मंत्री बने

अपने कार्यालय में बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने पंजाब निवासियों को भी अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस नेक कार्य में हिस्सा लें। रोटरी आई बैंक और कॉर्नियाँ ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी के चेयरमैन जे.बी. बहल के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उनकी संस्था लोगों को मरने के उपरांत आँखें दान करने के लिए प्रेरित करती है और वह अब तक 3800 से अधिक लोगों को आँखों की रोशनी दिला चुके हैं।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

उन्होंने बताया कि इनमें से 400 के लगभग 6 महीने से 16 साल तक की उम्र वाले हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा हाल ही में नोटिफिकेशन जारी कर यूरोपियन देशों की तर्ज पर भारत में भी लाइसेंस बनाने के समय फॉर्म में आवेदनकर्ता द्वारा हादसे में मौत होने की सूरत में अपने अंग/आँखें दान करने के लिए सहमत/असहमत होने सम्बन्धी बॉक्स भरना शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

इस पर परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि वह समूह रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी सचिवों को पत्र जारी कर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या री-न्यू करवाने के समय हर व्यक्ति को, सडक़ हादसे में मौत होने की सूरत में आँखें दान करने के लिए प्रेरित करें ताकि पंजाब भारत का सबसे अधिक नेत्रदान करने वाला राज्य बन सके।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *