Spouse Visa: पंजाबियों को बड़ा झटका, UK में स्पाउस वीजा पर लगा प्रतिबंध

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Spouse Visa: स्पाउस वीजा (Spouse Visa) पर पढ़ाई के लिए UK जाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल उनको बड़ा झटका लगा है। खबर है कि जो लोग स्पाउस वीजा पर यूके में पढ़ाई करने के लिए जाना चाहते थे अब वह नहीं जा सकते है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पढ़ाई के लिए यूके जाने वाले विद्यार्थी अब अपने जीवन साथी को अपने साथ नहीं जा पाएंगे।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

दरअसल, ब्रिटिश सरकार ने जनवरी 2021 में वहां काम करने वालों के लिए कम से कम 25 हजार 600 पाउंड प्रतिवर्ष की आय निर्धारित कर दी थी, लेकिन भारतीय खासकर पंजाब से ऐसे लोग यूके पहुंच गए, जो खेतीबाड़ी के अलावा हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में कम पगार पर काम करने लगे। इससे वहां पर सिस्टम गड़बड़ा गया और यूके में राइट टू वर्क पर असर पड़ने लगा। यूके के मूल निवासी कम पगार पर काम करने के लिए मजबूर होने लगे।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

जिसके कारण वहां की सरकार खासा दबाव महसूस कर रही थी। यंहा हम आपको बता दे कि यह नियम इस साल सितंबर में जाने वाले विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगा। अगले साल जनवरी में जो विद्यार्थी यूके जाएंगे उन पर यह नियम लागू होगा। इससे पहले यूके में स्टडी के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को स्पाउस वीजा भी दिया जाता था। पढ़ाई के बाद छात्र और उसके जीवनसाथी को भी दो साल का वर्क वीजा मिलता था।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

BJP के Pardeep Khullar का ऐलान, AAP नेता Kamaljeet Singh Bhatia को हराओ, 1 लाख पाओ | Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar