Crime News: पॉलिथिन में थूककर हो रहा था खाना पैक, रेस्टोरेंट कर्मचारी पर FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 26 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बड़ी खबर है। गाजियाबाद के एक चिकन रेस्टोरेंट में खाना पैकिंग पॉलिथिन में थूकने का वीडियो सामने आया है। हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने होटल कर्मचारी मासूम के खिलाफ FIR कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। मामला लोनी क्षेत्र के रेस्टोरेंट का है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिला मंत्री शुभम कुमार ने बताया, ”लोनी में सलाम चिकन रेस्टोरेंट है। ये लोनी गिरि मार्केट के बराबर में स्थित है। इसके मालिक सलाम कुरैशी और अय्यूब कुरैशी हैं। इस होटल की एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारी खाने की पॉलिथिन में थूकने के बाद उसे पैक करते हुए नजर आ रहा है। ये सीधे तौर पर आम जनता की जनभावना से खिलवाड़ है।”

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

शुभम कुमार ने इस मामले में थाना लोनी में शिकायत दर्ज कराई है। लोनी तिराहा चौकी प्रभारी रामपाल ने बताया कि इस मामले में होटल के बावर्ची मासूम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इधर, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुई है, उस पर तमाम लोग सवाल भी उठा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि वीडियो में कहीं भी कर्मचारी स्पष्ट तौर पर थूकता दिखाई नहीं दे रहा है। उधर, हिन्दू युवा वाहिनी पदाधिकारियों का कहना है कि अगर रेस्टोरेंट बंद नहीं हुआ तो उसका घेराव किया जाएगा।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *