Honey Trap: पंजाब में हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश, कई लड़कियां और महिलाएं गिरफ्तार, कारोबारियों को प्रेमजाल में फंसाकर करती थीं ब्लैकमेल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 494 शब्द|📅 26 May 2023

डेली संवाद, मुकेरियां। Honey Trap: पंजाब में हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश हुआ है। इस गैंग में शामिल महिलाएं और लड़कियां अपने हुस्न के जाल में फंसा कर कारोबारियों और पैसे वालों को शिकार बनाती थी। हाजीपुर पुलिस थाना प्रभारी अमरजीत कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम इस गैंग का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने व्यवसायी विकास दत्ता उर्फ लाडा के मौत के मामले में 3 महिलाओं सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए गिरोह के लोगों द्वारा विधानसभा क्षेत्र मुकेरियां व साथ लगते जिला गुरदासपुर के अलग-अलग कस्बों में हनी ट्रैप के धंधे माध्यम से भोले भाले नौजवानों एवं व्यवसायियों को बहला-फुसलाकर पैसे ऐंठने का काम करता था।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

डीएसपी कुलविंद्र सिंह विर्क ने बताया कि 7 मई को व्यवसायी विकास दत्ता उर्फ लाडा जिसने कोई जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। उसके मोबाइल फोन पर पैसों की मांग के लिए मृत्यु से पहले अलग-अलग अज्ञात फोन नंबरों से फोन आ रहे थे।

Honey Trap: पंजाब में हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश, कई लड़कियां और महिलाएं गिरफ्तार, कारोबारियों को प्रेमजाल में फंसाकर करती थीं ब्लैकमेल
मुकेरियां में पकड़ी गई लड़कियां और महिलाएं, जो हनी ट्रैप के जरिए कारोबारियों को ब्लैकमेल करती थीं

जिसकी जांच को गंभीरता से लेते हुए में एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल के निर्देशों पर उन्होंने थाना प्रभारी अमरजीत कौर को हिदायतें जारी की थी। उन्होंने कहा कि केस दर्ज करने के उपरांत जांच के दौरान उन्होंने पाया कि 5 मई को मृतक विकास दत्ता महिला सलमा के साथ मनारो उर्फ कृष्णा पत्नी दर्शन सिंह निवासी पुआरां (मुकेरियां) के घर गया था।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

यहां सलमा, सोनिया, मनारो उर्फ कृष्णा, चरणजीत कौर, हिदायता, आशा तथा मंगत उर्फ बग्गी ने विकास दत्ता को लड़की के प्रेम जाल में फंसा कर पैसे लेकर आने का दबाव डाला। इसके चलते विकास दत्ता ने मानसिक तौर पर परेशान होकर 5 मई को कोई जहरीली चीज खा ली थी तथा उपचार उपरांत 7 मई को उसकी मृत्यु हो गई थी।

जांच के बाद मनारो उर्फ कृष्णा पत्नी दर्शन सिंह निवासी मुरादपुर जटां हाल निवासी पुआरां (मुकेरियां), चरणजीत कौर पत्नी अनूप सिंह निवासी टांडा राम सहाय (मुकेरियां), हनी कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी आनंद भवन गली पुराना बाजार गुरदासपुर, अरोपन हिदायता पत्नी फिका राम निवासी बुड्ढावड थाना हाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *