Nazar Dosh ke Lakshan: ये हैं बुरी नजर लगने का संकेत, ज्योतिष शास्‍त्र से जाने इससे बचने से उपाय

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 491 शब्द|📅 26 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Nazar Dosh ke Lakshan: बुरी नजर का लगना जीवन में ढेर सारी नकारात्‍मकता का आना है। ऐसी बुरी शक्तियों का साया जीवन को तबाह कर देता है। इससे बने बनाए काम बिगड़ने लगते हैं। व्‍यक्ति की ऊर्जा कम हो जाती है। वो बीमार, थका हुआ रहने लगता है। इसके अलावा भी उसके साथ कई अनचाही घटनाएं होने लगती हैं।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

बुरी नजर या नजर दोष का शिकार किसी भी उम्र का व्‍यक्ति हो सकता है। आइए जानते हैं कि बुरी नजर या नजर दोष के लक्षण और उससे निजात पाने के उपाय। नजर दोष के कारण मनुष्य को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उसे हर काम में या मामले में निराशा रहने लगती है। पूरे समय सिर में दर्द बना रहता है। बेवजह घबराहट और अनिद्रा की समस्‍या हो जाती है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

वहीं घर पर नजर लगने से घर में हमेशा कलह रहती है। घर की बरकत रुक जाती है। लोगों की तरक्‍की नहीं होती है। हर तरफ से नुकसान और हानि होती है। कई तरह की समस्‍याएं होती हैं। वहीं व्‍यापार में नजर लगने पर नुकसान होने लगता है।व्‍यापार ठप हो जाता है। वहीं बच्‍चे को नजर लग जाए तो वह बीमार पड़ जाता है। बच्‍चा कुछ खाता-पीता नहीं है और बिना बात के बार-बार रोने लगता है।

ज्योतिष शास्‍त्र में नजर दोष को लेकर कई अहम बातें बताई गई हैं। इसके अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में लग्नेश और चंद्रमा राहु से पीड़ित होते हैं तो उसे नजर लगने की आशंका ज्‍यादा रहती है। इसलिए राहु के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए कुछ उपाय कर लेने चाहिए। इससे जातक का नजर दोष या ऐसी ही नकारात्‍मक ऊर्जा से बचाव होता है।

  • नजर दोष से बचने के लिए बुधवार को सप्त धान्य यानी सात प्रकार के अनाज का दान करें।
  • नजर दोष से बचने के लिए राहु यंत्र की स्थापना करके उसकी पूजा करना बहुत लाभ देता है। इससे ना केवल बुरी नजर या नकारात्‍मक शक्तियों से बचाव होता है, बल्कि राहु शुभ फल भी देता है।
  • जिन लोगों को बार-बार नजर लगने के कारण नुकसान हो रहा है। वे नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *