Crime News: सत्ताधारी नेता के अपहरण से मची सनसनी, भाजपा MLA के घर छापा, दो लग्जरी गाड़ी जब्त, विधायक फरार, एक गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
पंजाब में दो विदेशी नागरिकों का अपहरण, फिरौती में मांगे 7 लाख रुपए
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 437 शब्द|📅 27 May 2023

डेली संवाद, मुजफ्फपुर। CRIME NEWS: बिहार से बड़ी खबर आ रही है। बिहार के मुजफ्फरपुर में राजद नेता अपहरण कांड मामले में पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है। पुलिस ने साहेबगंज के भाजपा विधायक राजू सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की है। पुलिस ने विधायक के कोल्ड स्टोरेज से दो लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की हैं। विधायक फरार हैं। पुलिस ने उनके आवास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

दरअसल, शुक्रवार को राजद नेता तुलसी राय ने बीजेपी विधायक राजू सिंह समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद और करीब एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ पारू थाना में FIR दर्ज कराई थी। इसमें विधायक और उसके समर्थकों पर अपहरण कर पिटाई का आरोप लगाया था। यह पूरी घटना गुरुवार की देर रात हुई थी।

पढ़ें पूरा मामला

राजद नेता तुलसी राय का आरोप है कि गुरुवार को एक तिलक समारोह से लौटने के दौरान भाजपा विधायक राजू सिंह और उनके बीच झड़प हुई थी। इसके बाद राजू सिंह तुलसी राय को लेकर अपने कोल्ड स्टोरेज पर चले गए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद तुलसी राय को कोल्ड स्टोरेज से सुरक्षित निकाला गया था।

इसके बाद तुलसी राय ने पारू थाने में राजू सिंह समेत कई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इस मामले में राजद नेता का पुलिस अभिरक्षा में मुजफ्फरपुर कोर्ट में शुक्रवार को बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद शनिवार को बीजेपी विधायक के ठिकाने पर पुलिस की कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

पूरे मामले पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि अपहरण मामले को लेकर राजू सिंह विधायक के यहां छापेमारी की गई। इसमें अपहरण में इस्तेमाल की गई एक फॉर्च्यूनर और एक क्रेटा कार जब्त की गई है। साथ ही साथ एक मस्जिद में विवादित झंडा लगाने के आरोपी को भी वहां से गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

VIDEO- भाजपा नेता का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *