Jalandhar News: राजेश बाघा ने जालंधर में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घटना की कड़ी निंदा की

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 27 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब भाजपा के प्रदेश महासचिव व अनुसूचित जाति आयोग पंजाब के पूर्व चेयरमैन राजेश बाघा ने बीते दिन अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे एस.सी. छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इससे पंजाब सरकार का एससी छात्रों के खिलाफ असली चेहरा सामने आ गया है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

उन्होंने कहा कि इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें एस. सी. छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। याद रहे कि जालंधर के बी. एस. एफ. चौक में एस.सी. छात्रों द्वारा एस.सी. स्कॉलरशिप की राशि जारी करवाने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इस बीच, जालंधर पुलिस ने छात्रों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

पुलिस ने पहले छात्रों से धक्कामुक्की की और बाद में पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लेकर थाने में बंद कर दिया। राजेश बाघा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब सरकार से मांग की कि एस. सी. छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना की राशि शीघ्र जारी की जाए और इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर छात्रों को न्याय दिया जाए।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *