Police Raid In IELTS Centre: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, IELTS सेंटरों में मारा छापा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 27 May 2023

डेली संवाद, खन्ना। Police Raid In IELTS Centre: पंजाब के खन्ना से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि खन्ना में पुलिस ने IELTS सेंटर पर रेड की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्पेशल मुहिम के तहत थाना सदर खन्ना व स्पैशल ब्रांच खन्ना इंचार्ज ने जिला खन्ना के एरिया में अवैध चल रहे IELTS सेंटरों पर रेड की है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि शहर में कुछ IELTS सेंटर माननीय जिला मैजिस्ट्रेट लुधियाना से लाइसेंस लिए बिना ही काम कर रहे है। जिसके तहत पुलिस ने तुरन्त एक्शन लेते हुए विभिन्न स्पेशल टीमें बना कर IELTS सेंटरों पर में रेड की। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने 2 के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

इस दौरान गांव दहेड़ू में सिमरनजीत कौर पुत्री जसवंत सिंह निवासी गांव दहेड़ू, थाना सदर खन्ना, जिला लुधियाना द्वारा अपने घर के अंदर ”एस.के. आईलेट्स सेंटर” और मीनू चोपड़ा पत्नी समीर चोपड़ा निवासी सट्रीट नंबर 9, कृष्णा नगर खन्ना पुलिस स्टेशन सिटी-2 खन्ना, तहसील लुधियाना द्वारा अपने घर में ”मीनू आईलेट्स डाट कॉम” के नाम पर अवैध आईलेट्स सेंटर चलाए जा रहे हैं। इनके विरुद्ध मामला दर्ज करके डी.एस.पी. सब डिवीजन खन्ना द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *