Punjab News: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा 18 रोबोटिक्स लैब और 3 एक्स.आर. रिएलिटी लैब तैयार करने वाला प्रोजैक्ट लॉन्च

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 500 शब्द|📅 27 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के रोजग़ार सृजन एवं कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि राज्य के स्कूल शिक्षा के इतिहास में एक और मील पत्थर स्थापित करते हुए विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और समस्याओं को हल करने की क्षमता बढ़ाने के मकसद से सुनाम विधानसभा हलके के सभी 18 सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूलों को अति-आधुनिक रोबोटिक लैब्स के साथ लैस किया जा रहा है।

अमन अरोड़ा आज सुनाम में शहीद उधम सिंह सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल (लड़कियाँ) में स्थापित की गई रोबोटिक लैब का उद्घाटन करने के साथ-साथ बाकी 17 सीनियर सेकंडरी स्कूलों को भी लैब का सामान बाँटा। इसके अलावा सुनाम के शहीद उधम सिंह सीनियर सेकंडरी स्कूल (लड़कियाँ) और लडक़े एवं शहीद भाई मति दास सीनियर सेकंडरी स्कूल लोंगोवाल में जर्मन फर्म मिरैकल .10 की मदद से तीन एक्स.आर. रिएलिटी लैब भी स्थापित की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

अमन अरोड़ा ने कहा कि यह अति-आधुनिक रोबोटिक लैब्स और एक्स.आर. रिएलिटी लैब्स विद्यार्थियों को नवीनतम प्रौद्यौगिकी क्षेत्रों जैसे कि रोबोटिक्स, द इन्टरनेट ऑफ थिंग्ज़ (आई.ओ.टी.), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.), 3डी प्रिंटिंग, बेसिक्स ऑफ इलैक्ट्रॉनिक्स आदि का प्रशिक्षण प्राप्त करने में मदद करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रोजैक्ट सीखने के मनोरंजक तरीकों द्वारा विद्यार्थियों के ज्ञान के कौशल को और अधिक निखारने के लिए नवीनतम ढंग से सुविधाएं प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सुनाम देश का भी पहला विधानसभा हलका है जिसने सभी सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूलों को इन हाई-टेक और अति-आधुनिक लैब्स से लैस किया है। अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के शिक्षा क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए वचनबद्ध है। इससे पहले राज्य सरकार ने 117 सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूलों को अपग्रेड करके ‘‘स्कूल्ज़ ऑफ एमिनेंस’’ (एस.ओ.ई.) की स्थापना की थी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को आला दर्जे की शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपने हलके के सभी सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूलों में रोबोटिक लैब स्थापित करने की यह पहल की है। इसके साथ ही क्यूरियस लर्निंग लैब इन स्कूलों के स्टाफ को ज़रूरत के मुताबिक तकनीकी प्रशिक्षण और अन्य सहायता प्रदान करेगी। उनको क्यूरियस लर्निंग प्लेटफॉर्म तक पहुँच प्रदान करवाई जाएगी।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *