Punjab Politics: प्रधानमंत्री पर हमले करना विपक्ष की बनी आदत- मोना जयसवाल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 482 शब्द|📅 27 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Politics: भाजपा की प्रदेश महिला महामंत्री मोना जायसवाल ने विपक्षी दलों द्वारा संसद भवन के उद्घाटन पर विरोध के फैसले की घोर निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस समेत कुछ विपक्षियों पार्टियों को प्रधानमंत्री मोदी के विरोध के साथ-साथ देश का विरोध करने की आदत हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता दुनिया में सर्वोच्च है, जो विपक्षी पार्टियों को को हजम नहीं हो रही।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के गरीबों के लिए जो सेवाभाव अपनाते हुए उन्हें विकास के पथ पर लाया है। जो कि कांग्रेस व उनका साथ देने वाले विरोधी दल हजम नहीं कर पा रहे। मोना जायसवाल ने कहा कि विपक्षियों का गरीब विरोधी चेहरा देश की जनता के सामने आ गया है। विपक्षी दलों का विरोध निर्णय सिर्फ अपमानजनक फैसला ही नहीं बल्कि महान देश के संसदीय मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्य और संविधानिक मान्यताओं पर सीधा हमला है।

लोकतंत्र में संसद एक पवित्र संस्था होती है और ऐसी संस्था के प्रति विपक्षी दलों द्वारा किया जा अनादर और अपमान मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। यह लोकतंत्र की मूल आत्मा और मर्यादा पर कुठाराघात है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री मोना जायसवाल ने कहा कि बार-बार संसदीय प्रक्रिया नियम के नियमों की अवमानना करना, सत्रो को बाधित करना महत्वपूर्ण विधाय कामों के दौरान सदन का बहिष्कार करना विपक्ष की आदत हो गई है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

जायसवाल ने कहा कि विपक्ष को संसदीय व्यवस्था और मर्यादा के साथ-साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति ना तो कोई आदर भाव है और ना ही अपने कर्तव्यों का बोध। विपक्ष का यह फैसला पूर्ण रूप से पाखंड है। कांग्रेस अपने कार्यकाल में कई विधानसभाओं का उद्घाटन कर चुकी है, जिसमें ना तो तत्कालीन राष्ट्रपति और ना ही किसी राज्यपाल को शामिल किया गया।

जबकि कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा मात्र सांसद होते हुए उक्त विधानसभाओं का उद्घाटन किया गया। आजादी के प्रतीक नए संसद भवन का उद्घाटन भारत के 140 करोड़ लोगों द्वारा चुने प्रधानमंत्री के द्वारा किए जाने से कांग्रेस व तमाम विपक्षी दल अपना विरोध कर अपनी छोटी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। जिन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *