Earthquake: जालंधर समेत देश के कई हिस्सो में भूंकप के झटके, अफगानिस्तान था केंद्र

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 28 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Earthquake: जालंधर समेत देश के कई हिस्से में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक कहीं से जानमाल के नुकसान होने की खबर नहीं आई है। भूकंप की तीव्रता 5.9 के आसपास थी।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पंजाब-हरियाणा और जम्मू में ये झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद बताया जा रहा है। फैजाबाद में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया है।

अफगानिस्तान से 70 किमी दक्षिण-पूर्व में सुबह करीब 10.19 बजे 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुंछ में भी महसूस किए गए।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी भी राज्य में कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। हालांकि, अफगानिस्तान में झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर आ गए थे।

VIDEO- भाजपा नेता का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *