Mahapanchayat New Parliament: पुलिस की बड़ी कार्ऱवाई, कई नेता और महिलाएं हिरासत में, बार्डर सील

Daily Samvad
3 Min Read
Haryana Police
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 422 शब्द|📅 28 May 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Mahapanchayat New Parliament: हरियाणा पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के सपोर्ट में नए संसद भवन के सामने महिला महापंचायत पर बड़ा एक्शन किया है। यह महापंचायत दोपहर बाद दिल्ली में नए संसद भवन के सामने होनी है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

इसे देखते हुए रविवार सुबह से ही हरियाणा पुलिस ने किसानों और महिलाओं की घेराबंदी शुरू कर दी। हिसार, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, जींद और अंबाला में खाप प्रतिनिधियों और किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया है। कई नेता घरों में नजरबंद किए गए हैं। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की हुई है।

दिल्ली पुलिस ने इस महापंचायत की अनुमति नहीं दी है। जिसके बाद दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। हरियाणा में सभी टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात कर दी गई है। सभी गाड़ियों की वहीं पर चेकिंग की जा रही है। अगर कोई महापंचायत में जाता नजर आ रहा है तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इस पूरी कार्रवाई को देखते हुए विनेश फोगाट ने ट्वीट कर लिखा- जंतर मंतर पर सरेआम लोकतंत्र की हत्या हो रही। एक तरफ़ लोकतंत्र के नये भवन का उद्घाटन किया है प्रधानमंत्री ने, दूसरी तरफ़ हमारे लोगों की गिरफ़्तारियां चालू हैं। थोड़ी देर में पहलवान पब्लिक मीटिंग को संबोधित करेंगे।

यह महापंचायत भारतीय कुश्ती संघ(WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया जा रहा है। जिसके लिए पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक की अगुआई में जंतर-मंतर पर 23 अप्रैल से धरना चल रहा है। इस महिला महापंचायत में हरियाणा के अलावा यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली की खापों के लोग और किसान शामिल होना है।

VIDEO- भाजपा नेता का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *