New Parliament Inauguration: नया संसद भवन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में नया स्वर्णिम अध्याय : योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 28 May 2023

डेली संवाद, लखनऊ (सूर्य प्रताप सिंह)। New Parliament Inauguration: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का नया स्वर्णिम अध्याय बताया है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि नया संसद भवन नए भारत की आशाओं, अपेक्षाओं की पूर्ति का प्रतीक है। सीएम ने पवित्र सेंगोल को भारत के न्याय, निष्पक्षता, संप्रभुता और सामर्थ्य का प्रतीक बताया।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

योगी आदित्यनाथ रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने नई दिल्ली में मौजूद रहे। अपने ट्विटर हैंडल पर सीएम योगी ने लिखा है, ”ऐतिहासिक क्षण! ‘नए भारत’ की आशाओं, अपेक्षाओं और अभिलाषाओं की पूर्ति का प्रतीक, वैभवशाली, गौरवशाली व प्रेरणादायी नए संसद भवन को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया है। सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई।”

सीएम ने पवित्र ‘सेंगोल’ को भारत के न्याय, निष्पक्षता, संप्रभुता और सामर्थ्य का प्रतीक बताते हुए आगे लिखा है, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज नए संसद भवन में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पावन ‘सेंगोल’ की स्थापना भारत की सांस्कृतिक धरोहरों तथा उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सभी देश वासियों के आदर और विश्वास की समेकित अभिव्यक्ति है। आजादी के अमृत काल में, भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ता यह राष्ट्रीय कार्य ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के भाव को और अधिक संवर्धित करेगा।”

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

सीएम योगी ने नए संसद भवन के निर्माण में योगदान देने वाले श्रमजीवीगणों के सम्मान को लोकतंत्र में ‘लोक’ की सर्वोच्चता का उद्घोष और ‘श्रमेव जयते’ भाव के प्रति आदर व विश्वास का प्रतीक बताया है। मुख्यमंत्री ने सभी श्रमजीवियों का इसके लिए हार्दिक अभिनंदन किया है।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन, देखें LIVE

https://www.youtube.com/watch?v=i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *