Transfers Posting News: पंजाब सरकार ने फिर किए तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 517 शब्द|📅 28 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Transfers Posting News: पंजाब सरकार ने आज फिर से कई अफसरों के तबादले किए हैं। पंजाब वक्फ बोर्ड के प्रशासक एडीजीपी एमएफ फारुखी (आईपीएस) ने वक्फ बोर्ड के कामकाज में बेहतरी लाने के लिए बड़े पैमाने पर बोर्ड के एस्टेट अफसर से लेकर लीगल स्पोर्ट, आर.सी., एस.ओ. और ऑफिस स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं।

पहली बार हैड ऑफिस के सीनियर अफसरों को भी जिलों में नियुक्त किया गया है। वक्फ बोर्ड द्वारा पहली बार 51 करोड़ से ज्यादा के राजस्व का लक्ष्य हासिल करते हुए इस बार 100 करोड़ रुपए राजस्व इक्ट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर फारुखी ने राज्य के विभिन्न ईओ और आरसी को इंसैंटिव देकर सम्माानित किया तथा कहा कि वक्फ बोर्ड की आमदनी बढ़ाना और वक्फ बोर्ड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

मोहम्मद लियाकत को ई.ओ. जालंधर से ई.ओ. खन्ना, शमीम अहमद ई.ओ./एस.ओ. हैड ऑफिस से ई.ओ. जालंधर, ई.ओ. संगरूर बहार अहमद को ई.ओ. रोपड़, हैड ऑफिस से नरेश कुमार छाबड़ा को ई.ओ. संगरूर व मालेरकोटला, मोहम्मद अली आर.सी. को बठिंडा में आफिशिएटिंग ई.ओ. लगाया है।

वहीं ई.ओ. बठिंडा मोहम्मद आसिफ को ई.ओ. फरीदकोट, सरबजीत सिंह आर.सी. को ई.ओ. का अतिरिक्त पदभार, ई.ओ. फरीदकोट, हारून रशीन खान को ई.ओ. फिरोजपुर, ई.ओ. मोहाली/राजपुरा के अहसान चौहान को एंटी इंक्रोचमैंट सैल हैड ऑफिस, अमित कुमार वालिया को एंटी इंक्रोचमैंट सैल से मोहाली/राजपुरा का पदभार सौंपा गया है।

कई साल बाद हुए तबादले

रंजीत कुमार एल.ए.सी. फिरोजपुर को आर.सी. अमृतसर रुरल व सब-अर्बन, अनवर अमहद आर.सी. रोपड़ को आर.सी. फिल्लौर, असद अनवर आर.सी. फिल्लौर को आर.सी. रोपड़ रुरल व अर्बन, जाकिर हुसैन आर.सी. अबोहर को आर.सी. समराला, खलील बाबू आर.सी. समराला को आर.सी. अबोहर, सहदेव शर्मा आर.सी. दसूहा व मुकेरियां को आर.सी. होशियारपुर, जाकिर अनवर आर.सी. होशियारपुर को आर.सी. सामाना में तैनात किया गया है।

हमजा सलान आर.सी मूनक को आर.सी. दसूहा व मुकेरियां, जमाल दीन हैड ऑफिस से आर.सी. अर्बन रुरल व सब अर्बन, शोएब खान आर.सी. लुधियाना रुरल व सब अर्बन को आर.सी. पटियाला, सलीम बहादुर हैड ऑफिस से आर.सी. जालंधर रुरल, राजेश कुमार आर.सी. जालंधर को आर.सी. गढ़शंकर, दीपक कुमार आर.सी. गढ़शंकर से क्लर्क अकाऊंटैंट सैक्शन हैड ऑफिस, लईक अहमद हैड ऑफिस से बठिंडा, अमान अख्तर रोपड़ से एंटी इंक्रोचमेंट सैल हैड आफिस नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

खांबड़ा स्थित जिंदा कब्रिस्तान की जमीन को मुसलमानों से छीन कर चर्च को अलाट करने वाले जालंधर के एल.एस.ए.(लीगल सपोर्ट अस्सिटैंट) अमजद अली थिंद का भी तबादला कर रोपड़ में लगाया गया है, गुरदासपुर के मनप्रीत सिंह को जालंधर के साथ होशियारपुर के एल.एस.ए. का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

फरीदकोट के गजल गर्ग को लीगल सैक्शन हैड ऑफिस चंडीगढ़, चंडीगढ़ के दीपिंद्र कौर को पटियाला, अमजद अली पटियाला को फरीदकोट के साथ एल.एस.ए. बठिंडा का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। मोहम्मद हैरिस खान रोपड़ को गुरदासपुर, राहुल नरूला फाजिल्का को फिरोजपुर के साथ फाजिल्का का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *