डेली संवाद, लखनऊ (सूर्य प्रताप सिंह)। Yogi 2.0: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में बदलाव के आसार शुरू हो गए हैं। योगी 2.0 में कई मंत्रियों की छटनी हो सकती है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इस परिवर्तन के सहारे 2024 में हम बड़ा संदेश दे सकेंगे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर योगी सरकार क्षेत्रीय और जातीय समीकरण को भी साधेगी। और उसी आधार पर मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग
माना यह भी जा रहा है कि 30 मई से 30 जून तक चलने वाले जनसंपर्क महाअभियान के बाद ही इस विस्तार को किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का यह कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार में कुछ मंत्रियों का पत्ता साफ हो सकता है और उनको बदला जा सकता है। दरसल कुछ मंत्रियों का परफॉर्मेंस खराब बताया जा रहा है।
जबकि कुछ अच्छे विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है। ऐसे में अनेक मंत्रियों और अनेक विधायकों के लिए अपनी परफॉर्मेंस को सही करना चुनौतीपूर्ण बन गया है। आने वाले समय में उनको किस तरह के फायदे और नुकसान होंगे यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां पूरी हो चुकी है।अभी तक भाजपा गठबंधन के पास यूपी में 66 लोकसभा सांसद हैं और इन सभी मौजूदा सांसदों की स्कैनिंग भी की जा रही है। जिनके बारे में फीडबैक खराब मिल रहा है, उनका टिकट कट सकता है। और उनकी जगह योगी सरकार के कुछ मंत्रियों को भी उम्मीदवार के तौर पर उतारा जा सकता है। जनता पार्टी ने चेहरों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
नगर निकाय चुनाव में सभी सांसदों के साथ ही मंत्रियों को भी अलग-अलग जिलों का प्रभार दिया गया था। अब जब नगर निकाय चुनाव का परिणाम घोषित हो चुका है अब पार्टी भी देख रही है कि किस मंत्री ने कितना एफर्ट किया और किसको कितनी सीट मिली इसी के आधार पर ही मंत्रियों और सांसदों का पत्ता काटा जाएगा।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला ..
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू