JEE Advanced Admit Card: जेईई एडवांस्ड का एडमिट कार्ड हुआ रिलीज, इस लिंक से करें डाउनलोड

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 359 शब्द|📅 29 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। JEE Advanced Admit Card: जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है। आईआईटी गुवाहाटी ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसी के साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

ग़ौरतलब है कि देश भर के आईआईटीज में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 4 जून 2023 को होने जा रहा है। परीक्षा के लिए जाने से पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए एग्जाम सेंटर और एड्रेस को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक परीक्षा की डेट तक उपलब्ध रहेगी।

ऐसे करे डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ‘JEE advanced 2023 admit card’ का लिंक मिलेगा उसपर क्लिक करें।
  • यह आपको लॉगिन पेज पर ले जाएगा जहां आपको मांगी गई डिटेल्स दर्ज करनी होंगी और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट करते ही JEE advanced 2023 admit card आपके सामने स्क्रीन पर होगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर अपनी डिटेल्स चेक कर लें, और किसी भी गलती की स्थिति में, उन्हें प्रासंगिक क्षेत्रीय समन्वयक आईआईटी के अध्यक्ष, जेईई (एडवांस्ड) 2023 से संपर्क करना चाहिए।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *