New Delhi: कर्नाटक में जीत के बाद, राहुल गांधी बोले-MP में जीतेंगे 150 सीटें, कांग्रेस के हौसले 7वें आसमान पर

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। New Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हौसले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद बुलंद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो कर्नाटक में किया है, उसे वह मध्य प्रदेश (MP) में रिपीट करेगी। राहुल ने यह भी कहा कि कर्नाटक में हमें 136 सीटें मिली थी। अब मध्य प्रदेश में हम 150 सीटें जीतेंगे।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

दरअसल, मध्य प्रदेश के शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को AICC मुख्यालय में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक की।। सूत्रों ने कहा कि इस बैठक में राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

खरगे राजस्थान के पार्टी नेताओं के साथ भी विचार-विमर्श करेंगे, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके पूर्व डिप्टी सचिन पायलट उपस्थित रहेंगे। गहलोत बैठक के लिए पहले ही राष्ट्रीय राजधानी पहुंच चुके हैं।

इन बातचीत में राज्य इकाई प्रमुखों के साथ-साथ दोनों चुनावी राज्यों के पार्टी प्रभारी शामिल होंगे। ये पार्टी कैडरों को सक्रिय करने और इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जमीन तैयार करने के कांग्रेस के प्रयासों का भी हिस्सा हैं।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *