New Delhi: दिल्ली की तिहाड़ जेल में फिर खूनी खेल, चाकू से कैदी पर किए ताबड़तोड़ हमले

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 29 May 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। New Delhi: दिल्ली में आए दिन नए केस सामने आते रहते है और अब दिल्ली के तिहाड़ जेल में खूनी खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक बार फिर से 2 कैदियों के बीच मारपीट हो गई। एक कैदी ने दूसरे पर ताबड़तोड़ चाकू और खपरैल से हमला कर दिया। दोनों समूहों के सदस्यों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें DDU अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

तिहाड़ जेल से जुड़े अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल जेल नंबर 1 में दो गुटों के दो कैदियों के बीच मारपीट हो गई। एक कैदी आलोक ने राहुल पर ताबड़तोड़ चाकू और खपरैल से हमला कर दिया। हाथापाई में लगे दोनों समूहों के सदस्यों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

बता दें कि इससे पहले 2 मई 2023 को तिहाड़ की हाई सिक्योरिटी सेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को बदमाश जितेंद्र गोगी गिरोह के गुर्गों ने सुएं से ताबड़तोड़ वार करके मौत के घाट उतारा था। इस वारदात की दो वीडियो भी सामने आई थी। हत्यारों ने पुलिसवालों के सामने भी टिल्लू पर सूए से वार किया था। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपी योगेश टुंडा, दीपक डबास, राजेश बवाना, रियाज खान, चवन्नी और अता उर रहमान को गिरफ्तार किया था।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *