Punjab News: लघु उद्योग भारती ने बठिंडा को घोषित किया 17वीं पूर्ण इकाई 

Daily Samvad
4 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर लघु उद्योग भरती कुटीर, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों के सबसे बड़ा राष्ट्रव्यापी संगठन बना है। वर्तमान में देश का सबसे सशक्त संगठन है जिसके अधिकतर सुझावों प्रदेश व केंद्र सरकारों द्वारा अपने कानूनों के माध्यम से मान्यता भी दी गई है।

उक्त शब्द लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल ने बठिंडा को आज अपनी 17वीं पूर्ण इकाई घोषित किए जाने के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता सर्वोपरि है। कर्मठ कार्यकर्ता को उनके सामथ्र्य के अनुरूप पद नही, कुछ नया करने का दायित्व मिलता है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

उक्त जानकारी देते हुए पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा ने बताया कि एडवोकेट अरविंद धूमल के मार्गदर्शन में प्रदेश संयुक्त महासचिव व प्रभारी मलवा क्षेत्र प्रदीप मोंगिया के अनथक प्रयासों तथा अमित गोयल, अजय चंदेल, अनिल शर्मा के सक्रिय सहयोग से 30 नए सदस्यों को लघु उद्योग भारती से जोड़ा गया है।

इस दौरान सर्वसम्मति से उत्तम गोयल को बठिंडा जिला का संस्थापक अध्यक्ष, राम प्रकाश को उपाध्यक्ष, डॉ स्वर्ण प्रकाश को महासचिव, राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। उल्लेखनीय है कि दक्षिण मालवा में संगठन ने पहली बार पूर्ण इकाई बनाई गई है। यह लघु उद्योग भारती के लिए ऐतिहासिक पल है कि बठिंडा पंजाब की 17 वी पूर्ण इकाई बन गया है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

नव घोषित जिला अध्यक्ष उत्तम गोयल ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व के सानिध्य में विभिन्न विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सार्थक नीति निर्धारण संबंधी विचार विमर्श कर प्रदेश सरकारों व केंद्र सरकार तक पहुँचाया जाए, ताकि पारंपरिक उद्योग देश के सर्वपक्षीय विकास में अपना सार्थक योगदान कर सके।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सुरिंदर कुमार, बलविंदर कुमार, राजेंद्र शर्मा, गौरव गोयल, राकेश कुमार, जीवन कुमार गुप्ता, चंद्रमोहन, श्रीकांत, साधु राम, संजीव कुमार, सुच्चा सिंह , भारत भूषण, अजय मित्तल, विजय सिंगला, ओम प्रकाश आजाद, भूपिंदर पाल, तुलसीराम सिंगला, अमरनाथ गोयल, सुरेश कुमार, अमित कुमार, नवीन गर्ग, सुमित गुप्ता व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *