Sex Racket Busted: मसाज पार्लर पर पुलिस ने मारा छापा, सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, कई लड़के लड़कियां काबू

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, बठिंडा। Sex Racket Busted: पंजाब पुलिस ने बठिंडा शहर में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे को बंद करवाया। पुलिस की छापेमारी के दौरान 3 लोग काबू किए गए हैं। जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। यहां कई लड़कियां भी पकड़ी गई थीं, लेकिन पुलिस ने लड़कियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

जानकारी के मुताबिक थाना कैंट पुलिस ने नॉर्थ स्टेट में चल रहे ब्लूम डे स्पा सेंटर में छापामारी करके कुछ लड़कियों और सेंटर के 3 संचालकों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी फरार है। आरोपियों की पहचान कुलविंदर सिंह निवासी बना वाली, जतिंदर निवासी मध्य प्रदेश, समंदर सिंह डाबवाली व अश्वनी कुमार बांसी भट्टी रोड बठिंडा के तौर पर हुई है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

पुलिस के मुताबिक आरोपी अश्वनी कुमार की गिरफ्तारी होनी बाकी है, जिसे पकड़ने के लिए छापामारी चल रही है। थाना कैंट के अंडर ट्रेनिंग DSP हरसिमरन सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। नॉर्थ सेट में ब्लूम डे सेंटर में मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा हो रहा है। पुलिस ने मसाज सेंटर में छापामारी कर 3 लोगों को पकड़ा।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E










728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *