UP News: मुख्यमंत्री ने पुण्यतिथि पर किसान नेता व पूर्व प्रधानमंत्री को किया नमन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 387 शब्द|📅 29 May 2023

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के महान नेता, पूर्व प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह का पूरा जीवन भारत के मूल्यों व आदर्शों की स्थापना के साथ ही जमीनी धरातल से जुड़े किसानों और श्रमिकों के कल्याण के लिए समर्पित था।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

चौधरी साहब का स्पष्ट कहना था कि देश के विकास का रास्ता गांव की पगडंडी से होकर जाता है। अन्नदाता किसान गांव का विकास व समृद्धि का आधार है। किसान सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय होना चाहिए।

किसानों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार किसानों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का सर्वाधिक लाभ देश में यूपी के किसानों को प्राप्त हो रहा है। फसल ऋण माफी व एमएसपी का लाभ भी अन्नदाता किसानों को प्रदेश के अंदर देने का कार्य हो रहा है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

डबल इंजन की सरकार ने किया छपरौली चीनी मिल का नवीनीकरण

सीएम ने कहा कि चौधरी साहब की कर्मभूमि छपरौली की चीनी मिल का नवीनीकरण व पुनरोद्धार भी डबल इंजन की सरकार ने ही किया। उनके सपनों को साकार करने के लिए डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। किसानों, प्रदेश व देश के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास व कार्यों के लिए स्मरण करते हुए सीएम ने उनकी स्मृतियों को नमन किया।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *