Bangalore: एक्शन मोड में CM सिद्दरमैया, KKRDB में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के दिए आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 299 शब्द|📅 30 May 2023

डेली संवाद, बेंगलुरु। Bangalore: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री प्रियांक खरगे की शिकायत के बाद भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान कल्याण कर्नाटक क्षेत्र विकास बोर्ड (KKRDB) में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।

प्रियांक खरगे कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि पूरी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। प्रियांक ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि केवल केकेआरडीबी ही नहीं, बल्कि और भी घोटाले हैं। हमें लोगों को न्याय देना है। इसलिए हम सभी घोटालों की जांच के आदेश देंगे।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

कांग्रेस नेताओं ने पहले आरोप लगाया था कि कर्नाटक में कुछ भाजपा नेताओं की ठेकेदारों के साथ मिलीभगत थी और वे केकेआरडीबी को जारी किए गए ‘सार्वजनिक धन का दुरुपयोग’ कर रहे थे। इस महीने की शुरुआत में हुए कर्नाटक चुनावों के दौरान भ्रष्टाचार अभियान का एक प्रमुख मुद्दा था, जिसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *