PAK News: पाकिस्तान में ब्रह्मोस मिसाइल दागने पर देश को हुआ 24 करोड़ रुपए का नुकसान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 500 शब्द|📅 30 May 2023

डेली संवाद, पाकिस्तान, PAK News: पिछले साल मार्च में गलती से ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान की ओर दागने के बाद वायु सेना के अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया था। वहीं केंद्र सरकार ने अधिकारियों को बर्खास्त करने के अपने फैसले को सही ठहराया है। केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में विंग कमांडर अभिनव शर्मा की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि अधिकारियों की इस गलती से ना सिर्फ पड़ोसी मुल्क के साथ भारत के रिश्तों में और खटास आ गई बल्कि देश को 24 करोड़ रुपए का नुकसान भी हुआ है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

विंग कमांडर अभिनव शर्मा ने अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसके खिलाफ केंद्र सरकार ने कोर्ट में एफिडेविट दाखिल करते हुए कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखना चाहिए और इस पर भी गौर करने की जरूरत है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय मिसाइल दागने को लेकर महत्वपूर्ण प्रैक्टिल डिटेल्स जानने में रुचि दिखा रहा है। केंद्र ने कोर्ट में कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विंग कमांडर की सेवा को समाप्त करने का फैसला लिया गया था। उन्होंने कहा कि यह मामला देश की सुरक्षा पर व्यापक रूप से असर डाल सकता है इसलिए 23 साल बाद भारतीय सेना में ऐसा फैसला लेना पड़ा।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

वहीं, अभिनव शर्मा का तर्क है कि उन्हें जो प्रोफेशनल और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई थी, वह सिर्फ मिसाइल के रख-रखाव से संबंधित थीं ना कि उसके संचालन से। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि उन्होंने कॉम्बैट एसओपी के आधार पर अपने कर्तव्य का पूरी तरह से पालन किया है और जो घटना घटी वह सिर्फ संचालन से संबंधित है। अभिनव शर्मा ने एयर फोर्स एक्ट 1950 के सेक्शन 18 के तहत यह पेटीशन फाइल की है। अभिनव शर्मा की दलील पर केंद्र ने कोर्ट को यह भी बताया कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की कार्यवाही के दौरान याचिकाकर्ता को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया था और उन्हें काफी छूट भी दी गई। सरकार ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से सिर्फ भारतीय वायु सेना और देश की प्रतिष्ठा को नुकसान ही नहीं पहुंचा है, बल्कि देश के खजाने की भी हानि हुई है। केंद्र ने आगे कहा कि यह कितनी अजीब बात है कि अधिकारी अपनी गलतियों का ठीकरा दूसरे अधिकारियों पर फोड़ रहे हैं।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *