Pakistan News: 26/11 मुंबई हमले में शामिल आंतकी की पाकिस्तान जेल में मौत

Daily Samvad
3 Min Read
26/11 Mumbai Attack
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 380 शब्द|📅 30 May 2023

डेली संवाद, पाकिस्तान। Pakistan News: 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों की प्लानिंग में शामिल अब्दुल सलाम भुट्टावी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अब्दुल सलाम भुट्टावी की पाकिस्तान की जेल में मौत हो गई है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से अब्दुल सलाम भुट्टावी की पाकिस्तान की जेल में मौत हो गयी है। अब्दुल सलाम भुट्टावी ने 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को तैयार करने में मदद की थी और वह टेरर फंडिंग के मामले में पाकिस्तानी जेल में सजा काट रहा था।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

अब्दुल सलाम को साल 2012 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से आतंकवादी के रूप में नामित किया गया था। कई साल बाद भुट्टावी को पाकिस्तान ने टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था और उसे करीब 3 साल पहले लश्कर के संस्थापक हाफिज सईद के बहनोई अब्दुल रहमान मक्की के साथ टेरर फंडिंग से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराया गया था।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

भुट्टावी को अगस्त 2020 में साढ़े 16 साल की सजा सुनाई गई थी। 2011 में अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने भी भुट्टावी पर आतंकी हमलों के लिए फंड जुटाने और उग्रवादियों की भर्ती करने के आरोप लगाते हुए उस पर पाबंदियां लगा दी थीं। ट्रेजरी विभाग ने कहा था- भुट्टावी ने अपने भाषणों और फतवे जारी कर आतंकियों को मुंबई पर हमले के लिए तैयार किया था।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *