Punjab News: ऊर्जा मंत्री ने पेंशनर्स एसोसिएशन रजि. पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल के प्रतिनिधिमंडल के साथ की मुलाकात

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल के पेंशनरों की जायज़ माँगों पर हमदर्दी से विचार करेंगे और जल्द ही अलग-अलग मसलों का हल तलाशा जाएगा।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

आज यहाँ पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल के पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करने बाद में पंजाब के ऊर्जा मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों की शिकायतों, मसलों और जायज़ माँगों का नियमों के अनुसार हल करने के लिए वचनबद्ध है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

ऊर्जा मंत्री ने एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर पेंशनरों के जायज़ मसले हल किए जाएंगे। इस बैठक में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, डायरैक्टर प्रबंध पी.एस.पी.सी.एल रविन्दर सिंह सैनी, मैनेजर आई.आर. रणबीर सिंह के अलावा पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रधान अविनाश चंद्र शर्मा, जनरल सचिव धनवंत सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान शविन्दरपाल सिंह मोलेवाली के अलावा स्टेट कमेटी के मैंबर उपस्थित थे।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *