Road Accident: ट्रैक्टर से टकराई मंत्री की कार, मंत्री और ड्राइवर घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 30 May 2023

डेली संवाद, भिंड। Road Accident: मध्यप्रदेश के नगरीय विकास और आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ओवरटेक करते हुए मंत्री की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। साथ ही मंत्री की कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3.25 बजे भिंड के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में कैडबरी फैक्ट्री के सामने हुआ। ड्राइवर और मंत्री को मामूली चोंटें आई है। उन्हें ग्वालियर हॉस्पिटल ले जाया गया है। गोहद एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि मंत्री भदौरिया ग्वालियर से अपने गृह क्षेत्र मेहगांव जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

दोपहर 3 बजे के लगभग भिंड की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए मंत्री की कार को टक्कर मार दी। पीछे चल रहे फॉलो गार्ड वाहन ने मंत्री और ड्राइवर को ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *