डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। UP News: उत्तर प्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है। इस दौरान BJP नेता और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद है। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है। भारतीय जनता पार्टी का भविष्य भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा है और आज बीजेपी की हर दायित्यो को ये पूरा करता है। उन्होंने कहा कि, उत्साह जरूर है पर मुझे यह भी पता है कि 2024 में जीत हासिल करेंगे, लेकिन जैसे हमने नगर निगम के चुनाव में 17 नगर निगम में जीत हासिल की है, वैसे ही 80 के 80 लोकसभा सीट में भी कमल खिलाने का काम करेंगे।
ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग
उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता नरेंद्र मोदी का विकल्प पूरी दुनिया में कोई नहीं है। अगर कोई विकल्प है तो वह सिर्फ नरेंद्र मोदी खुद ही है। इसके बाद उन्होंने कहा कि, देश की संसद का उद्घाटन हुआ, उस में सांसदों की संख्या बढ़ेगी, क्योंकि सीटें बढ़ गई है और जब लोकसभा में सीटें बढ़ेंगी तो विधानसभा में भी सीटें बढ़ेंगी और भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है और सबसे बड़ी पार्टी है पार्टी कार्यकर्ता के रूप में आप काम करेंगी।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
डिप्टी सीएम ने कहा कि, 2024 का लोकसभा चुनाव जब हम लड़ने के लिए जा रहे हैं तो हमें प्रधानमंत्री के द्वारा दिया गया लक्ष्य हमें याद रखना है। 2022 अमृत महोत्सव वर्ष की शुरुआत करें और 2023 आप सबको याद है, 22 मई 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश का कोई ऐसा घर नहीं था, जिसमें आप लोगों ने तिरंगा फहराने का काम नहीं किया। जो भारत के अंदर धर्म विरोधी है, जो विश्व के अंदर देश के विरोधी हैं, वह अपनी सारी शक्तियां लेकर आएंगे, लेकिन वह असत्य के रास्ते पर है और जो सत्य के रास्ते पर होता है उसको सफलता नहीं मिलती है।
2024 का चुनाव करो या मरो का चुनाव हैः डिप्टी सीएम
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, आज़ादी के शताब्दी वर्ष 2047 का लक्ष्य मोदी ने बनाया है। उसे पूरा करने के लिए जो 24 का चुनाव सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। 2024 में केवल कमल खिलाने का सवाल नहीं है, जबकि 2045 में विश्व के सामने सबसे विकसित भारत बनाने का सवाल है। 2024 का चुनाव करो या मरो का चुनाव है। हमें लोगों को बूथ तक बीजेपी के लिए ले जाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि, रूस और यूक्रेन के बीच में जंग चल रहा था, लेकिन भारत का एक-एक नागरिक भारत का झंडा लेकर वहां से निकल कर आ गया उसका श्रेय सिर्फ पीएम मोदी को ही जाता है। भारत का आत्म निर्माण हो चुका है क्योंकि आतंकवाद पर सर्जिकल स्ट्राइक करने का श्रेय भी पीएम मोदी को ही जाता है।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला ..
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन
https://youtu.be/i5hhhQj5K8E