PM Modi: पीएम मोदी बोले – 85% कमीशन खाने वाली पार्टी है कांग्रेस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुर। PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को राजस्थान के पुष्कर पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अजमेर में एक जनसभा को संबोधित किया। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के महीनेभर के अभियान का यह पहला बड़ा कार्यक्रम है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, FIR दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज ही देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की जन्म जयंती भी है। राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए देश के लोगों को कर्तव्यपथ की दिशा दिखाने के लिए देवी अहिल्या जी को देश हमेशा याद रखेगा। मैं देवी अहिल्याबाई होल्कर जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के नौ साल भी पूरे हो गए हैं। भाजपा सरकार के ये नौ साल देशवासियों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। इसी बीच उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

ये भी पढ़ें: AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा

प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 के पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे देश में जनता भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़क पर उतरी हुई थी। कांग्रेस सरकार सीमा पर सड़कें बनाने से भी डरती थी। बड़े-बड़े शहरों में आए दिन आतंकी हमले होते थे। प्रधानमंत्री के ऊपर सुपरपावर थी, कांग्रेस सरकार रिमोट कंट्रोल से चला करती थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ‘गरीबों को भरमाओ, गरीबों को तरसाओ’ वाली नीति रही है। राजस्थान के लोगों ने भी इसका बहुत बड़ा नुकसान उठाया है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का यशगान हो रहा है। दुनिया के बड़े एक्सपर्ट्स ये बोल रहे हैं कि भारत अति गरीबी को समाप्त करने के बहुत निकट है।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Ex CM चन्नी ने क्रिकेटर से मांगे 2 करोड़



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *