Punjab Cabinet Reshuffle: बलकार सिंह बने स्थानीय निकाय मंत्री, इन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल, पढ़ें लिस्ट

Daily Samvad
4 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब मंत्रीमंडल में शामिल हुए करतारपुर के विधायक बलकार सिंह सबसे पावरफुल मंत्री बन गए हैं। जालंधर में एक बार फिर से ‘मिनी सरकार’ लौट आई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें स्थानीय निकाय मंत्री बनाया है। आप को बता दें कि कल ही इंदरबीर सिंह निज्जर से मुख्यमंत्री ने स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया था।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

पंजाब मंत्रिमंडल में आज चौथी बार विस्तार हो गया है। भगवंत मान अपनी कैबिनेट में करतारपुर के विधायक पूर्व DCP बलकार सिंह और लंबी से विधायक गुरमीत सिंह खुड्डियां को शामिल कर लिया है। दोनों नए मंत्रियों को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बलकार सिंह दोआबा क्षेत्र से ब्रह्मशंकर जिंपा के बाद दूसरे मंत्री हैं।

बलकार सिंह को इस्तीफा देने वाले इंदरबीर सिंह निज्जर के स्थानीय निकाय विभाग के साथ पार्लियामेंट्री अफेयर का महकमा दिया गया है। गुरमीत सिंह खुडि्डयां को कृषि एवं किसान कल्याण के अलावा पशुपालन, फिशरी, डेयरी विकास और फूड प्रोसेसिंग का मंत्रालय दिया गया है।

पंजाब के नए मंत्रियों की लिस्ट
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उन्हें जल-पर्यावरण खनन, सांइंस टेक्नोलॉजी, भूमि एवं जल संरक्षण विभाग भी दिया गया है। कृषि एवं पंचायती राज मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का कद घटाया गया है। उनसे यह महकमे वापस लेकर NRI अफेयर और प्रशासनिक रिफॉर्म मंत्रालय दिया गया है।

मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का कद बढ़ाकर उन्हें ट्रांसपोर्ट के अलावा धालीवाल का कृषि एवं पंचायती राज मंत्रालय भी दे दिया गया है। इस तरह से इन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है।

जालंधर में फिर लौटी मिनी सरकार

जालंधर में एक बार फिर से मिनी सरकार लौट आई है। पंजाब मंत्रीमंडल में स्थानीय निकाय विभाग मंत्रालय सबसे बड़ा माना जाता है। यानि मुख्यमंत्री के बाद स्थानीय निकाय मंत्री का कद दूसरे नंबर पर आता है। इससे पहले कांग्रेस सरकार में करतारपुर से विधायक और मंत्री रहे स्व. चौधरी जगजीत सिंह के पास ये महकमा कई बार रहा। इसके अलावा अकाली-भाजपा सरकार के समय मनोरंजन कालिया के पास ये मंत्रालय रहा है।

मंत्री बने बलकार सिंह बोले- सेवा करेंगे

कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण करने के बाद राजभवन से बाहर निकले करतारपुर के विधायक बलकार सिंह ने कहा कि वह पहले भी लोगों की सेवा कर रहे थे और अब भी मंत्री बनकर लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर में लोगों ने पार्टी का पूरा साथ दिया है। उन्होनें कहा सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें सेवा का मौका बख्शा है और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

VIDEO- क्यों हटाए गए मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर? किस MLA को मिली कुर्सी, देखें

Punjab Cabinet | क्यों हटाए गए मंत्री Inderrbir Singh Nijjar? किस MLA को मिली कुर्सी | Daily Samvad













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *