IPS Officer Wife Arrest: पंजाब के IPS अफसर की पत्नी गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। IPS Officer Wife Arrest: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एक आईपीएस (IPS) अफसर की पत्नी को गिरफ्तार (Punjab IPS officer’s wife arrested) किया है। कहा जा रहा है कि इस आईपीएस अफसर की पत्नी के पास आय से अधिक संपत्ति है।

जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस के AIG आशीष कपूर और उनकी पत्नी कमल कपूर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आशीष कपूर को पटियाला सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। विजिलेंस ने कपूर से आगामी पूछताछ के लिए तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, FIR दर्ज

विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि आरोपी AIG आशीष कपूर और उनकी पत्नी कमल के खिलाफ बीती 30 मई को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम एवं IPC की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। यह केस मोहाली के विजिलेंस थाने में दर्ज किया गया है।

विजिलेंस जांच में सामने आया कि आरोपी दंपत्ति के नाम पर 1 अगस्त 2017 से 31 अगस्त 2022 तक चंडीगढ़ और मोहाली के आसपास गैरकानूनी ढंग से कई कीमती अचल संपत्ति अर्जित की गई। इनकी मार्केट वैल्यू रजिस्टर्ड कीमत से कहीं अधिक है।

AIG आशीष कपूर की अचल संपत्तियां

आरोपी AIG आशीष कपूर की गैर कानूनी संपत्तियों में मोहाली के सेक्टर-88 का 507.5 वर्ग गज का प्लाट 9 लाख रुपए में खरीदा बताया गया। इस प्लाट पर साल 2020-22 के दौरान दो मंजिला कोठी का निर्माण किया गया, इस पर अनुमानित खर्च 2 करोड़ रुपए बताया गया।

इसी के साथ न्यू चंडीगढ़ की पाम कॉलोनी में बीते साल 34,13,663 रुपए की लागत से 241.11 वर्ग गज का एक आवासीय प्लाट नंबर 397 खरीदा गया। इसके अलावा चंडीगढ़ के सेक्टर-63 के ब्लॉक नंबर-बी में तीन कमरों का फ्लैट नंबर 2021, कुल 20,41,65,400 रुपए में खरीदा।

10 बैंक खाते, पत्नी कंपनी में निवेशक

विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि लवीन पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में आशीष कपूर की पत्नी कमल का एक तिहाई हिस्सा है। इसमें उनके द्वारा 15 लाख रुपए निवेश किए गए हैं। इसके अलावा आशीष कपूर ने परिवार समेत विदेशी दौरों और रॉयल आराम परस्ती पर लाखों रुपए खर्च किए गए।

उक्त समय सीमा के दौरान आशीष कपूर, आशीष कपूर एंड सन्स (HUF), और आरोपी कमल कपूर के नाम पर विभिन्न बैंकों में करीब दस बैंक खाते खुले हैं। इनमें करीब 65 लाख रुपए जमा हैं। विजिलेंस जांच टीम को आरोपियों के नाम पर उक्त समय सीमा में आय के सभी संसाधनों से अधिक कुल 2,44,64,871 रुपए होने पाए गए। जबकि उक्त समय सीमा के दौरान आरोपियों ने कुल 5,60,91,650 रुपए खर्च किया।

ये भी पढ़ें: AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा

इस प्रकार आरोपियों द्वारा कुल 3,16,26,779 रुपए अधिक खर्च किया गया, जो उनकी कुल आय से 129.3 प्रतिशत अधिक है। विजिलेंस टीम के अनुसार जांच में मिले सबूत के आधार आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Ex CM चन्नी ने क्रिकेटर से मांगे 2 करोड़

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *