Punjab News: श्री दरबार साहिब अमृतसर जा रही बस नैशनल हाईवे पर हुई हादसे का शिकार, 25 घायल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 31 May 2023

डेली संवाद, बटाला। Punjab News : पंजाब से बड़ी खबर है। नैशनल हाईवे पर अड्डा घसीटपुर के निकट श्री दरबार साहिब अमृ़तसर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में करीब 25 यात्रियों के घायल होने की खबर है। ये सभी श्रद्धालु एक निजी कम्पनी की बस से अमृतसर जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

जानकारी के मुताबिक एक निजी कंपनी की बस जो गुजरात से करीब 40 यात्रियों को लेकर विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए आई हुई थी। आज यह बस सुबह डलहौजी से अमृतसर श्री दरबार साहिब के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को ले जा रही थी।

इस दौरान अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर अड्डा घसीटपुर के पास पहुंची तो एक लिंक रोड से मेन रोड पर चढ़ रही गाड़ी को बचाने के प्रयास में बस खेतों में उतर गई, जिससे बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलैंस के जरिए घायलों को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

यह भी पता चला है कि बटाला में आए घायलों में जतिंदर कुमार पुत्र शिव नत्ती लाल निवासी पालनपुर गुजरात, ओम प्रकाश पुत्र सुरेश बाई, चंद्रिका पत्नी सुरेश, पिनाल पुत्र रिस्मित पटेल, एंजेल पटेल, यश पटेल, अजगर पटेल पुत्र रमन बाई निवासीयान गुजरात आदि शामिल हैं।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Ex CM चन्नी ने क्रिकेटर से मांगे 2 करोड़

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *