Punjab News: शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता – हरभजन सिंह ईटीओ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 339 शब्द|📅 31 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: पंजाब भर में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है, यह विचार व्यक्त करते हुए पंजाब के ऊर्जा एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा है कि राज्य सरकार सत्ता संभालने के पहले दिन से ही शिक्षा के बुनियादी ढांचे में सुधार करने की तरफ विशेष ध्यान दे रही है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

कैबिनेट मंत्री ने आज जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के दसवीं और बारहवीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों का विशेष सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया। हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि पंजाब सरकार की प्राथमिकता शिक्षा को बुलंदियों तक लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के 250 से अधिक बच्चों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

उन्होंने कहा कि बच्चों पर किया गया निवेश कभी व्यर्थ नहीं जाता और इस बात को समझते हुए राज्य सरकार स्कूलों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए स्कूलों को रोशन करना बहुत जरूरी है। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि इन बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए हर संभव मदद की जाएगी।

VIDEO- क्यों हटाए गए मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर? किस MLA को मिली कुर्सी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *