INDERBIR SINGH RESIGNS: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर निज्जर का इस्तीफा, जालंधर जिले से ये MLA बनेगा मंत्री, पढ़ें CM भगवंत मान ने निज्जर को क्यों हटाया?

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 653 शब्द|📅 31 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। INDERBIR SINGH RESIGNS: पंजाब से बड़ी खबर है। एक बार फिर से पंजाब मंत्रिमंडल में बदलाव होने जा रहा है। इससे पहले स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

इसके साथ दो विधायकों को आज मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर राज्यपाल को पत्र लिखा गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने इस फेरबदल के बारे में बताया कि राज्यपाल को भेजे पत्र में भगवंत मान ने इंदरबीर सिंह निज्जर को निजी आधार पर मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने को कहा है।

इस विधायक को मिलेगी मंत्री की कुर्सी

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर जालंधर जिले के करतारपुर विधायक बलकार सिंह और लंबी विधायक गुरमीत सिंह के नाम का भी प्रस्ताव रखा है। उन्होंने राज्यपाल से दो विधायकों को मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने की मंजूरी देने का अनुरोध किया।

करतारपुर विधानसभा हलके के विधायक बलकार सिंह काफी प्रभावशाली माने जाते हैं। वे पंजाब पुलिस में एएसआई के तौर पर भर्ती हुए थे। जालंधर के डीएसपी के पद से रिटायर होने के बाद राजनीति में उतरे। जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए संयुक्त रूप से हर एक विधानसभा क्षेत्र के लिए रणनीति बनाई जिसमें कामयाब रहे। उनके क्षेत्र करतारपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू को 13890 वोटों से अधिक लीड मिली। उसके बाद पार्टी में उनका कद बढ़ गया

इस दिन कैबिनेट मंत्री बने डॉ इंदरबीर निज्जर

जानकारी के अनुसार 7 जुलाई 2022 को अमृतसर दक्षिण से विधायक डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर, समाना विधानसभा क्षेत्र से चेतन सिंह जोरा माजरा, सुनाम विधानसभा क्षेत्र से अमन अरोड़ा, अनमोल गगन मान खरड़ विधानसभा क्षेत्र से और फौजा सिंह सारारी ने गुरु हर्षाय से पंजाब कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

कौन हैं डॉ इंदरबीर निज्जर?

मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर अमृतसर जिले की अजनाला तहसील के रहने वाले हैं। इंदरबीर सिंह निज्जर ने श्रीनगर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की, इसके बाद उन्होंने जिला अमृतसर मेडिकल कॉलेज से एमडी किया और रेडियोलॉजिस्ट हैं। मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर अमृतसर में डायग्नोस्टिक सेंटर चलाते थे।

इंदरबीर सिंह निज्जर ने 2017 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए अमृतसर दक्षिण से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 में फिर से अमृतसर दक्षिण से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

क्यों हटाया गया इंदरबीर निज्जर को?

जुलाई 2022 में डॉक्टर निज्जर को लोकल बॉडी के मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सूत्रों के मुताबिक निज्जर को हटाने के दो कारण बताए जा रहे हैं। पहला यह कि वह किसी व्यक्ति के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई किए जाने का विरोध कर रहे थे। उन्होंने अपनी नाराजगी को सार्वजनिक तौर पर भी जाहिर किया था। इससे सरकार की किरकिरी हुई थी।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

दूसरा यह है कि अवैध होटलों और भवनों पर नकेल कसने में उनका विभाग बिल्कुल विफल रहा था। निज्जर दोपहर को ही मुख्यमंत्री को इस्तीफा भेज दिया था जिसमें कारण निजी बताया गया।

नीटू शटरांवाला की वीडियो से छेड़छाड़, चेहरे पर लगा दिया कुत्ते की फोटो, खूब रोया नीटू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *