डेली संवाद, लुधियाना। Fake CBI Officer Arrest: पंजाब में नकली सीबीआई अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक महिला और एक पुरुष सीबीआई अफसर बनकर हत्या के एक मामले को रफा दफा करने के लिए 3 लाख रुपए मांग रहे थे। दोनों के पास से पुलिस को आई कार्ड भी मिला है।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
जानकारी के अनुसार लुधियाना पुलिस ने नकली CBI अधिकारी और एक महिला को गिरफ्तार किया। ये दोनों शिमलापुरी इलाके में बहादुर सिंह नाम के व्यक्ति के घर जाली वारंट लेकर पहुंचे थे, लेकिन बहादुर सिंह के घर की देख-रेख करने वाले पड़ोसियों ने उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि बहादुर सिंह को ये गैंग पिछले लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थी। वह पिछले हफ्ते ही शहर छोड़ कर विदेश चले गए हैं। बताया जा रहा है कि वह किसी सरकारी पद पर तैनात थे। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
प्रत्य़क्षदर्शियों ने बताया कि एक महिला और एक पुरुष नकली CBI का कार्ड लेकर बहादुर के घर पहुंचे। यहां उन्होंने पड़ोसियों से कहा कि बहादुर सिंह पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज है। यदि मामला निपटाना चाहते हो तो 3 लाख रुपए दें। इसके बाद लोगों ने तुरंत महिला और पुरुष को पकड़ शोर मचा दिया।
ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज
घटना स्थल पर थाना डाबा की पुलिस पहुंची। आरोपियों की पहचान गोपाल और कांता देवी के रूप में हुई है। आरोपी गोपाल ने पूछताछ में बताया कि उसे राणा नाम के व्यक्ति ने कहा था कि लुधियाना में बहादुर सिंह से जाकर फोन पर बात करवा दे। गोपाल मुताबिक उसे और कांता देवी को सिर्फ ID कार्ड देकर लुधियाना भेजा गया है। उन्हें असल मामले के बारे कुछ नहीं पता।
जांच में सामने आया कि ये गैंग राजस्थान से चलाया जा रहा है। लोगों को जाली वारंट दिखा ये अपना शिकार बनाते रहे हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर FIR दर्ज कर दी गई है। पता किया जा रहा है कि आरोपी बहादुर सिंह के संपर्क में किस तरह से आए हैं और अभी तक महानगर में किन लोगों को शिकार बनाया है। आरोपियों को कल अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला ..
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू