India Blocks 14 Mobile Messenger Apps: केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, बैन किए 14 मैसेंजर ऐप

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। India Blocks 14 Mobile Messenger Apps: केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 14 मोबाइल मैसेंजर ऐप को ब्लॉक कर दिया है। इन मैसेंजर ऐप्स का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किया जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन मोबाइल मैसेंजर ऐप्स का इस्तेमाल आतंकी कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए गए ऐप्स में Crypviser, Enigma, Safeswiss, Wickrme, Mediafire, Briar, BChat, Nandbox, Conion, IMO, Element, Second line, Zangi, Threema शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी इन मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में अपने साथियों को मैसेज भेजने के लिए कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

देश की कई जांच एजेंसियों की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है, जिसके बाद सरकार ने इन ऐप्स पर बैन लगा दिया है। आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक इन ऐप्स के डेवलपर भारत में नहीं हैं और न ही इन ऐप्स को भारत से ऑपरेट किया जा रहा है। भारतीय कानून के मुताबिक ऐप कंपनियों से जानकारी के लिए संपर्क नहीं किया जा सकता था। इन ऐप्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इन्हें ट्रैक नहीं किया जा सकता है।

VIDEO- यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह कब होंगे गिरफ्तार?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *