Jalandhar By Poll: BJP को डॉक्टरों का भारी समर्थन मिलना अटवाल की जीत की ओर बड़ा कदम- अश्वनी शर्मा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: लोक सभा हलका जालंधर के उपचुनाव (Jalandhar By Poll) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है, मगर जिस तरह से आज डॉक्टरों का बड़ा ग्रुप भाजपा के साथ जुड़ा है यह भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल की जीत की ओर एक बड़ा मजबूत कदम है।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पठानकोट से विधायक अश्वनी शर्मा ने डॉक्टरों के एक बड़े ग्रुप को भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए कही। इस अवसर पर उनके साथ मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं भाजपा पंजाब के सह प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह रैना, राकेश शर्मा, डॉक्टर रणवीर कौशल, डॉक्टर नरेश, डॉक्टर परविंदर बजाज भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर भाजपा मेडिकल सेल ने डॉक्टरों के ग्रुप को भाजपा (BJP) परिवार में शामिल करवाया। अश्वनी शर्मा ने डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में डॉक्टरों को बहुत ही प्रतिष्ठित वर्ग माना जाता है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

अगर ऐसा वर्ग बड़ी संख्या में भाजपा के साथ जुड़ता है तो इस बात के साफ संकेत है कि भाजपा को अब जीतने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि आज डॉक्टर वर्ग, शिक्षक वर्ग, किसान, ग्रामीण, शहरी, दलित, व्यापारी, कारोबारी हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ना चाहता है।

हर वर्ग ने कांग्रेस, अकाली दल और आम आदमी पार्टी के शासन को देख व जांच लिया है। ऐसे में सभी को अब भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजना पर पूरा विश्वास है। अश्विनी शर्मा ने कहा कि जिस तरह से भाजपा शासित प्रदेश तेजी से तरक्की कर रहे हैं उसी तरह जालंधर और पंजाब के लोग भी चाहते हैं कि पंजाब तथा हमारा शहर भी तरक्की करे।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

इसीलिए लोग अब भाजपा को ही एक सुनहरी अवसर और विकल्प के रूप में देख रहे हैं। अश्वनी शर्मा ने भाजपा में शामिल हुए डॉक्टरों का स्वागत करते हुए उन्हें भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में मतदान करने और लोगों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।

VIDEO- यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह कब होंगे गिरफ्तार?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *