Crime News: जेल में गैंगवार, कुख्यात गैंगस्टर की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Crime News: दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार हो गया है। गैंगवार में गैंगस्टर गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria Murder) मारा गया है। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक जेल के अंदर दो गुटों में मारपीट हो गई।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

वहीं तिहाड़ के अफसरों ने बताया कि हत्या जितेंद्र गोगी गैंग के योगेश टुंडा, दीपक, राजेश और रियाज खान ने की। टिल्लू हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद था, यहां उस पर नुकीले हथियारों से हमला किया गया है। हमले के बाद टिल्लू को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

सूत्रों के अनुसार जेल नंबर 8 में बंद योगेश टुंडा नाम के कैदी ने अचानक जेल नंबर 9 में बंद टिल्लू पर लोहे की ग्रिल से हमला कर दिया और इस हमले में टिल्लू बुरी तरह जख्मी हो गया। मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे टिल्लू ताजपुरिया का डीडीयू अस्पताल में निधन हो गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दे कि एक महीने में तिहाड़ जेल में यह दूसरे गैंगस्टर की हत्या हुई है।

कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या मजबूरी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *