Karnataka New CM: डीके शिवकुमार अकेले डिप्टी सीएम, सिद्धारमैया मुख्यमंत्री, इस दिन होगी शपथ ग्रहण

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कर्नाटक। Karnataka New CM: बीते चार दिनों तक चले ड्रामे के बाद कर्नाटक के सीएम का चेहरा साफ़ हो गया है। अब कांग्रेस ने कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर दिन भी तय कर लिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि 20 मई को दोपहर 12.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर करवाया बंद

उन्होंने कहा कि इसी दिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। केसी वेणुगोपाल ने आगे बताया कि सिद्धारमैया कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे वहीं, डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री होंगे। पार्टी को 13 मई को बहुमत मिला, 14 को सीएलपी मीटिंग हुई, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने ऑब्जर्वर बनाए।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। हम आम सहमति में विश्वास करते हैं, डिक्टेटरशिप में नहीं। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों ही पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे पहले डीके शिवकुमार भी कर्नाटक का अगला सीएम बनने के लिए अड़े बैठे थे। आखिरकार उन्होंने कांग्रेस आलाकमान की बात मानते हुए डिप्टी सीएम का पद स्वीकार कर लिया।

VIDEO- द केरल स्टोरी का क्या है सच, देखें डेली संवाद पर…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *