Accident News: बड़ा हादसा: कार व ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार की चार महिला समेत पांच की मौत

Daily Samvad
3 Min Read
Accident News
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Accident News: देवरिया जनपद के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौराहे पर सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार की चार महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोग जुट गए और ट्रक चालक को पकड़ लिया। मरने वाले रुद्रपुर और देवरिया सदर के निवासी हैं।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

वह पूजा-अर्चन के लिए बिहार के मैरवा जा रहे थे। मरने वालों में भाई-बहन भी शामिल हैं। रुद्रपुर भर टोली निवासी अधिवक्ता आनंद प्रकाश मिश्र, उनके भाई चंद्र प्रकाश मिश्र के परिवार के साथ सोमवार को करीब सात बजे घर से मैरवा बिहार के लिए निकले थे। सभी को रिश्तेदार के एक लड़के के उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए बाबा हरेराम ब्रह्म स्थान पर जाना था।

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

कार सवार भाटपाररानी के फुलवरिया चौराहे के पास पहुंचे थे कि कार का अगला पहिया फट हो गया, इससे कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रक से भिड़ गई। कार में सवार विमला देवी (50) पत्नी श्रीप्रकाश, त्रिशूला (40) पत्नी आनंद प्रकाश, गीता (45) पत्नी चंद्र प्रकाश, सिद्धी ढाई साल पुत्री कृष्ण कुमार , रिपुदमन (3) पुत्र कृष्ण कुमार की मौत हो गई। जबकि देवेश (30) पुत्र चंद्रप्रकाश, अंजना (30) पत्नी कृष्ण कुमार तिवारी निवासी परसिया अहीर घायल हो गए।

VIDEO- क्या सच में 2000 का नोट बंद हो रहा है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *