Punjab News: गेहूँ की खरीद के लिए मंडियां इस दिन से हो जाएगी बंद

Daily Samvad
3 Min Read
Lal Chand Kataruchakk
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों संबंधी मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज राज्य भर की मंडियों में गेहूँ की खरीद का काम 25 मई से बंद करने के हुक्म दिए हैं। यह ऐलान राज्य की मंडियों में खरीद सम्बन्धी कामों के सफलतापूर्वक समाप्ति का ध्यान से निरीक्षण करने के उपरांत किया गया।

इन विवरणों को सांझा करते हुए ख़ाद्य मंत्री ने बताया कि 1 अप्रैल से शुरू हुए मौजूदा रबी सीजन के दौरान राज्य की मंडियों में 125.57 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ की आमद हुई है। इसमें से लगभग 121.07 लाख मीट्रिक टन सरकारी खरीद एजेंसियों की तरफ से जबकि लगभग 4.5 लाख मीट्रिक टन निजी व्यापारियों की तरफ से खरीदी गई है।

ये भी पढ़ें: देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री, इस CM के पास है अकूत संपत्ति

इसके साथ ही राज्य के 8,09,149 किसानों को उनके बैंक खातों में सीधे 24,693 करोड़ रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम. एस. पी.) के तौर पर अदा किये गए हैं। मंडियों के कामकाज के बारे बताते हुए कटारूचक्क ने कहा कि राज्य सरकार ने मौजूदा रबी के सीजन के दौरान राज्य में 2780 मंडियों को कार्यशील किया था परन्तु 10 मई से राज्य के कुछ हिस्सों में गेहूँ की आमद में कमी आने के उपरांत कुछ दिन पहले 2628 मंडियों को योजनाबद्ध तरीके से बंद कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय के दौरान राज्य के सभी जिलों के 152 मुख्य मंडी यार्डों में गेहूँ की खरीद की जा रही है। मंत्री ने आगे कहा कि चाहे खरीद बंद करने की समय-सीमा पहले 31 मई रखी गई थी परन्तु हाल ही के दिनों में गेहूँ की आमद में कमी होने और राज्य भर में खरीद कामों के सफलतापूर्वक सम्पूर्ण होने की रिपोर्टों को देखते हुये सभी मंडियों को 25 मई तक बंद करने का फ़ैसला लिया गया है।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *