Bargari Kand: बरगाड़ी बेअदबी केस में पकड़े गए मुख्य साजिशकर्ता के बारे में बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bargari Kand: बरगाड़ी बेअदबी (Bargari Kand) मामले में गिरफ्तार किए गए संदीप बरेटा को लेकर खबर सामने आ रही है। दरअसल कल बरगाड़ी बेअदबी मामले में बंगलुरू एयरपोर्ट से संदीप बरेटा को गिरफ्तार किया गया था। अब सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि पंजाब पुलिस इस मामले को लेकर बैकफुट पर आ गई है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

मीडिया सूत्रों से हवाले से पता चला है कि बेंगलुरू एयरपोर्ट पर डिटेन किया गया व्यक्ति संदीप बरेटा नहीं है। जिसके कारण पंजाब पुलिस को बंगलुरू से वापिस खाली हाथ लौटना पड़ा है। दरअसल कल फरीदकोट पुलिस मंगलवार शाम को बेंगलुरू पहुंच गई और सारी रात इस व्यक्ति के बारे में वेरिफाई किया गया। जिसके बाद पता चला कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति संदीप बरेटा नहीं बल्कि कोई और है।

ये भी पढ़ें: देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री, इस CM के पास है अकूत संपत्ति

यहां हम आपको बता दे कि कल बेंगलुरू एयरपोर्ट पर फरीदकोट में साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी के मामले में मुख्य साजिशकर्ता और डेरा सिरसा की राष्ट्रीय कमेटी सदस्य संदीप बरेटा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर शेयर की थी। बता दे कि बरेटा बरगाड़ी बेअदबी की तीनों घटनाओं में नामजद है।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *