Wrestlers Protest: 28 मई को नए संसद भवन के सामने होगा दंगल, महिला महापंचायत लड़ेगी कुश्ती

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ देश के लोकप्रिय पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच पहलवानों ने 28 मई को न्यू पार्लियामेंट बिल्डिंग के सामने महिला महापंचायत करने का फैसला किया है। आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन नए संसद भवन का उद्घाटन करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: देश के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्री, इस CM के पास है अकूत संपत्ति

मंगलवार (23 मई) को प्रदर्शनकारी पहलवानों ने न्याय की मांग को लेकर जंतर-मंतर से इंडिया गेट तक मार्च निकाला। इस मार्च के बाद पहलवान विनेश फोगाट ने पत्रकारों से कहा कि हमने 28 मार्च को न्यू पार्लियामेंट बिल्डिंग के सामने शांतिपूर्ण महिला महापंचायत करने का फैसला किया है। विनेश फोगाट ने कहा कि इस महापंचायत का नेतृत्व महिलाएं करेंगी।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इसके साथ ही उन्होंने कहा, जो आवाज उठी है, वह दूर-दूर तक जानी चाहिए। देश की बेटियों को आज न्याय मिलेगा तो आने वाली पीढ़ियां इससे हिम्मत लेंगी।विनेश फोगट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित कई शीर्ष पहलवान 23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *