Jalandhar News: जालंधर में तेज रफ्तार कार और स्कार्पियो में टक्कर, दो राहगीर मरते-मरते बचे

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में वीरवार सुबह सुबह कूल रोड पर बड़ी घटना होने से बची। हुआ यूं कि एक नाबालिग लड़का कार लेकर स्कूल जा रहा था, ओवर स्पीड कार और स्कार्पियो में टक्कर हो गई, जिससे कार बिजली के खंभे से जा टकराई।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

जानकारी के मुताबिक कूल रोड पर वीरवार सुबह उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब एक तेज रफ्तार गाड़ी ने स्कोर्पियो गाड़ी को टक्कर मार दी। दरअसल, गाड़ी सवार युवक प्राईवेट स्कूल का छात्र है, जिसने स्कूल यूनिफार्म भी पहनी हुई थी। सुबह-सुबह वह स्कूल की तरफ ही जा रहा था कि एक स्कॉर्पियों गाड़ी को चपेट में ले लिया, जिसके बाद खुद की गाड़ी बिजली के खंभे में जा घुसी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाबालिग ओवर स्पीड में गाड़ी चला रहा था, अगर उसकी गाड़ी स्कोर्पियो से न टकराती तो सड़क से पैदल गुजर रहे 2 राहगीरों की मौत हो जाती। लोगों ने जब नाबालिग लड़के को काबू किया न तो उसके पास कोई ड्राइविंग लाइसेंस है, न ही गाड़ी के कोई कागज।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

वहीं लड़के ने जिस गाड़ी से एक्सीडेंट किया है उस पर एडवोकेट का स्टिकर लगा हुआ है। गाड़ी लड़के के मामा की बताई जा रही है जो कि वकील हैं। वहीं लड़के के पिता बिज़नेसमैन बताए जा रहे हैं। इस घटना का वीडियो किसी ने बनाकर अपने कैमरे में कैद कर लिया है।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *